Thursday, October 15, 2026

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

 


 नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एआई+ स्मार्टफोन ग्राहकों के सुझावों और उनके फोन इस्तेमाल करने के अनुभवों के आधार पर अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेस में लगातार सुधार कर रहा है। ग्राहकों के रिव्यू, रोजाना फोन इस्तेमाल करने के तरीके और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट के दौरान मिली जानकारी के आधार पर कंपनी कैमरे की स्थिरता, कनेक्टिविटी और परफॉर्मेंस से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट, बेहतर टेस्टिंग और कस्टमर सपोर्ट में सुधार कर रही है। कंपनी का उद्देश्य सिर्फ ग्राहकों के लिए प्रोडक्ट बनाना नहीं, बल्कि उनके सुझावों के साथ मिलकर बेहतर अनुभव प्रदान करना है।


एआई+ स्मार्टफोन के अलग-अलग मॉडल्स को उनके डिजाइन, कैमरा, बैटरी, परफॉर्मेंस और कीमत के लिए ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। नोवा 2 नियो 5जी को बैटरी परफॉर्मेंस और किफायती कीमत के लिए पसंद किया गया है, जबकि नोवा 2 पॉवर 5जी को उसके ओवरऑल अनुभव और ड्यूल-टोन डिजाइन, खासकर ब्लू फ्यूजन कलर के लिए सराहना मिली है। नोवा 2 अल्ट्रा 5जी को फोटोग्राफी, परफॉर्मेंस और एमोलेड डिस्प्ले के लिए अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसी तरह, नोवा 2 5जी और नोवा 2 प्रो 5जी को उनके ओवरऑल अनुभव और वैल्यू फॉर मनी के लिए पसंद किया गया है, जबकि एआई+ पल्स 2 को बैटरी, डिस्प्ले और डिजाइन के लिए सराहा गया है।


अच्छे रिव्यू के साथ-साथ, एआई+ स्मार्टफोन ग्राहकों के सुझावों के आधार पर उन क्षेत्रों की भी पहचान कर रहा है, जहाँ सुधार की जरूरत है। कैमरे की स्थिरता, कनेक्टिविटी और फोन की परफॉर्मेंस से जुड़ी समस्याओं को प्रोडक्ट और टेक्निकल टीमों के साथ साझा किया जा रहा है। इनके आधार पर ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट और प्रोडक्ट में जरूरी सुधार किए जा रहे हैं। उदाहरण के लिए, नोवा 2 अल्ट्रा 5जी में कैमरे की स्थिरता बेहतर करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट दिए गए हैं। आने वाले फोन को बेहतर बनाने के लिए प्रोडक्ट रिव्यू और लॉन्च से पहले की टेस्टिंग में भी ग्राहकों के इन सुझावों को ध्यान में रखा जा रहा है।


एआई+ स्मार्टफोन ने प्रोजेक्ट ओपन रिव्यू के माध्यम से लॉन्च से पहले अपने फोन की स्वतंत्र जाँच कराने की पहल भी शुरू की है। इसके तहत बाहरी लोगों को फोन बाजार में आने से पहले उसकी जाँच करने और अपने सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया जाता है। अब तक इस पहल के लिए 1,000 से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें रिव्यूअर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, पत्रकार, टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले लोग और पहली बार एथिकल हैकर्स भी शामिल हैं। इस पहल से कंपनी को बिना किसी तय स्क्रिप्ट के सीधे और ईमानदार सुझाव मिलते हैं, जिनके आधार पर लॉन्च से पहले जरूरी सुधार किए जा सकते हैं। यह पहल पारदर्शिता के जरिए ग्राहकों का भरोसा बनाए रखने की कंपनी की सोच को बखूबी दर्शाती है।


इस बारे में बोलते हुए, एआई+ स्मार्टफोन के ब्रांड, मार्केटिंग और ग्रोथ हेड आर्ची गोगोई ने कहा, “एआई+ स्मार्टफोन में हमारा मानना है कि बेहतर टेक्नोलॉजी बनाने की शुरुआत उन लोगों की बात सुनने से होती है, जो इसका इस्तेमाल करते हैं। ग्राहकों के सुझाव हमें समझने में मदद करते हैं कि हम क्या सही कर रहे हैं और कहाँ सुधार की जरूरत है। चाहे सॉफ्टवेयर अपडेट हों, प्रोडक्ट की बेहतर टेस्टिंग हो या आफ्टर-सेल्स सपोर्ट, हमारा ध्यान ग्राहकों से मिली जानकारी के आधार पर जरूरी सुधार करने पर है। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे, हम चाहते हैं कि हमारे ग्राहकों को यह भरोसा रहे कि एआई+ के अनुभव को बेहतर बनाने में उनकी राय की अहम् भूमिका है।”


कंपनी आफ्टर-सेल्स सर्विस को बेहतर बनाने के लिए हर दिन ग्राहकों के फीडबैक ले रही है, शिकायतों को ट्रैक करने का तरीका सुधार रही है और कस्टमर सपोर्ट व टेक्निकल टीमों के बीच तालमेल बढ़ा रही है। लॉन्च से पहले संभावित समस्याओं की पहचान के लिए अलग टीमें टेस्टिंग करती हैं। वहीं, ग्राहकों से बातचीत के दौरान सामने आने वाली सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्याओं को भी दूर किया जा रहा है। अगर स्पेयर पार्ट्स की कमी के कारण फोन की मरम्मत में देरी होती है, तो जहाँ जरूरी और संभव हो, ग्राहक को दूसरा हैंडसेट दिया जाता है, ताकि उसे कम से कम परेशानी हो।


ग्राहकों को जल्दी और उनकी जरूरत के हिसाब से मदद देने के लिए एआई+ स्मार्टफोन ने सोशल मीडिया पर मिलने वाले फीडबैक और शिकायतों पर कार्रवाई की प्रक्रिया को भी बेहतर बनाया है। अलग टीमें ग्राहकों के मैसेज, कमेंट्स और कंपनी को टैग करने वाली पोस्ट पर नियमित नजर रखती हैं। इससे शिकायतों को समझने, जरूरी मामलों को प्राथमिकता देने और समय पर कार्रवाई के लिए कस्टमर सर्विस टीम के साथ तालमेल बनाने में मदद मिलती है। इस प्रक्रिया में ग्राहकों से खुद संपर्क करना, समय-समय पर अपडेट देना और शिकायत का समाधान होने तक उस पर नजर रखना शामिल है। कंपनी का लक्ष्य है कि समस्या और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता के आधार पर ज्यादातर सर्विस शिकायतों का समाधान तीन से चार दिनों में किया जाए।


एआई+ स्मार्टफोन सर्विस से जुड़ी शिकायत का समाधान होने के बाद ग्राहकों के अनुभव के वीडियो बनाने की योजना भी बना रहा है। इससे कंपनी को यह समझने में मदद मिलेगी कि ग्राहक सर्विस से कितने संतुष्ट हैं और कहाँ सुधार किया जा सकता है। प्रोडक्ट रिव्यू और सर्विस से जुड़े फीडबैक के साथ इन अनुभवों के आधार पर कंपनी अपने सपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने, शिकायतों का समाधान करने में लगने वाला समय कम करने और भविष्य के प्रोडक्ट्स व सर्विसेज से जुड़े फैसलों में ग्राहकों के सुझावों को शामिल करने पर काम करेगी।


एआई+ स्मार्टफोन अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है और ग्राहकों के फीडबैक को आगे भी अपने काम का अहम् हिस्सा बनाए रखेगा। ग्राहकों के असली अनुभवों को प्रोडक्ट डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर अपडेट और आफ्टर-सेल्स सर्विस में सुधार से जोड़कर कंपनी ऐसी टेक्नोलॉजी बनाने पर काम कर रही है, जो सिर्फ ग्राहकों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके सुझावों के साथ मिलकर तैयार की जाए।

No comments:

Post a Comment