नित्य संदेश ब्यूरो
नई दिल्ली। नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करने के लिए Black and White Family NGO ने बुधवार को जन-जागरूकता यात्रा निकाली।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अंकित सिंह रावत के नेतृत्व में यात्रा दिलशाद कॉलोनी स्थित Black and White Institute से शुरू होकर वाल्मीकि चौक, सीमापुरी तक पहुंची। इसमें 200 से अधिक युवाओं सहित बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निगम पार्षद एवं NGO के संरक्षक वीर सिंह पंवार ने की। उपाध्यक्ष अमित सिंह रावत ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि DCP शाहदरा आर.पी. मीना व्यस्तता के कारण शामिल नहीं हो सके।
यात्रा में ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की बी.के. अनुराधा ने लोगों को नशा छोड़ने की शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने "नशे को ना, जीवन को हाँ" और "नशामुक्त युवा - सुरक्षित समाज" जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने खुद बनाए पोस्टरों से संदेश दिया। अंकित सिंह रावत ने कहा, "आज 200 से शुरुआत हुई है, लक्ष्य हजारों युवाओं तक इस मुहिम को पहुंचाना है। हमारा संकल्प है - न खुद नशा करेंगे, न किसी को करने देंगे।"

No comments:
Post a Comment