Wednesday, October 7, 2026

परिवार परामर्श केन्द्र की पहल रंग लाई, 7 टूटते परिवार फिर बसे



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर और पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में आज परिवार परामर्श केन्द्र, मेरठ में पारिवारिक विवादों की सुनवाई हुई। 

काउंसलर्स और प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र के समक्ष कुल 135 पत्रावलियां प्रस्तुत की गईं। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर गहन काउंसलिंग की गई और उनके दाम्पत्य जीवन में आई कड़वाहट को दूर करने का प्रयास किया गया।

काउंसलिंग का सकारात्मक परिणाम रहा -
• 07 मामलों में पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति से सुलह हो गई और दोनों ने फिर से साथ-साथ रहने का समझौता किया। 
• 22 पत्रावलियां विभिन्न कारणों से बंद कर दी गईं। 
• शेष 106 पत्रावलियों में अगली तारीख नियत कर दोनों पक्षों को अवगत करा दिया गया। 

परिवार परामर्श केन्द्र, मेरठ द्वारा लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि पारिवारिक विवादों का समाधान थाना-कचहरी से पहले ही शांतिपूर्ण और आपसी सहमति से हो सके, ताकि परिवार में सौहार्द और समाज में संतुलन बना रहे।

No comments:

Post a Comment