Tuesday, October 6, 2026

बहसूमा में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, 5 वाहन जब्त, 15 के चालान


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन और यात्री कर अधिकारी नीलम के नेतृत्व में बहसूमा क्षेत्र में यात्री, मालवाहक और व्यावसायिक वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।


अभियान के दौरान बिना वैध परमिट, फिटनेस और मानकों के चल रहे वाहनों की जांच की गई। कुल 5 वाहन जब्त किए गए और 15 वाहनों के चालान किए गए। मुख्य फोकस अनधिकृत बसों, स्लीपर बसों, ओवरलोड मालवाहक वाहनों और बिना मानक के चल रही एंबुलेंस पर रहा। एआरटीओ प्रवर्तन सुधांशु रंजन ने कहा कि कोई भी व्यावसायिक वाहन वैध दस्तावेज और यात्री सुरक्षा के बिना नहीं चल सकता। स्लीपर बसों में बस बॉडी कोड, आपातकालीन द्वार, छत पर निकासी, ग्लास ब्रेक हैमर, अग्निशामक यंत्र और सुरक्षा रेलिंग अनिवार्य है। क्षमता से अधिक सवारी और छत पर सामान लादना प्रतिबंधित है। विभाग ने नियमों का पालन करने की अपील की है और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment