नित्य संदेश, भोपाल। आज प्रभात साहित्य परिषद के 47वें वार्षिक समारोह के अंतर्गत संचालक श्री रमेश श्रीवास्तव जी द्वारा 10 साहित्यकारों का सम्मान किया गया एवं शोभा जोशी "साक्षी" के प्रथम काव्य संग्रह "साक्षी के स्वर" का विमोचन हुआ। इस अवसर पर शोभा जोशी ने अपने वक्तव्य में कहा, "मन के भाव जब शब्द का रूप ले लेते हैं, तब शब्द कविता का रूप ले लेते हैं एवं यही कविताएं पुस्तक बन जाती हैं, ऐसा ही कुछ 'साक्षी के स्वर' पुस्तक का परिणाम है।"
कार्यक्रम में अध्यक्षता पूर्व सांसद श्री रघुनंदन शर्मा, मुख्य अतिथि श्री राजेश भट्ट जी (म.प्र. राज्य सूचना आयुक्त), विशेष अतिथि श्री रामबाबू शर्मा जी (वरिष्ठ साहित्यकार), संचालन डॉ. अनीता तिवारी जी एवं सरस्वती वंदना सुश्री अनीता असेया जी ने की।

No comments:
Post a Comment