मुकुल कुमार
नित्य संदेश, मेरठ। एक तरफ मेरठ विकास प्राधिकरण अवैध निर्माणों पर कार्रवाई का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ जोन बी-3 में अवैध निर्माण धड़ल्ले से जारी होने के आरोप लग रहे हैं।
मामला खिरवा रोड, सरधना रोड पर नाले की पुलिया से पहले का है, जहां फ्लैटों की बिल्डिंग के सामने करीब ढाई सौ गज से अधिक क्षेत्र में तीन मंजिला कमर्शियल शोरूम का निर्माण चल रहा है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार इस निर्माण का तीन मंजिल तक लिंटर डाला जा चुका है, लेकिन अभी तक प्राधिकरण की ओर से कोई रोक-टोक नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय अवर अभियंता पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा है कि क्षेत्र में 20 से अधिक ऐसे अवैध कमर्शियल निर्माण पनप रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस संबंध में प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों को लगातार शिकायतें दी जा रही हैं। अब सवाल यह है कि मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय मीणा इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

No comments:
Post a Comment