Monday, October 5, 2026

शाहजहांपुर में निशुल्क चिकित्सा कैंप में 389 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ



नित्य संदेश ब्यूरो 

मेरठ। किठौर के शाहजहांपुर के भवानी डिग्री कॉलेज में  रविवार को न्यूबर्ग औद्योगिक समूह एवं जसवंत सिंह रामेश्वरी त्यागी ट्रस्ट के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत 19वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 389 लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि 289 लोगों की आंखों की जांच कर जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों से अब तक करीब 12 हजार लोग लाभान्वित हो चुके हैं।


शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी नगर पंचायत शाहजहांपुर के चेयरमैन वसी रहमान  ने फीता काट कर  किया। उन्होंने कहा कि गांव के अंतिम छोर तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना जरूरी है। चाहे वह किसी भी धर्म के हो । यही कारण है शाहजहांपुर में हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।  ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए न्यूबर्ग औद्योगिक समूह की ओर से किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। कैंप का निरीक्षण करने के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी के सुपुत्र प्रदीप त्यागी भी पहुंचे। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं। 225 लोगों की रक्त जांच, 88 लोगों की मुंह के कैंसर, 145 महिलाओं की स्तन कैंसर और 49 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर की जांच की गई। 


चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराईं। जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे और सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए। स्वास्थ्य कैंप में जांच कराने के कैसर जहां ने कैंप की काफी तारीफ की। बुंदू खान ने कहा बिना चश्में के उन्हें दिखाई नहीं दे रहा था। निशुल्क चश्मा मिलने से आंखों में उजाला छा गया है।  इस मौके पर आई टी सेल संयाेजक अरीब खान ,चिराग़ अजीत सिंह ऑनर मॉडल पब्लिक स्कूल  हरि ओम पंडित का कैंप के लिए काफी सहयोग रहा ।

No comments:

Post a Comment