Thursday, October 1, 2026

घोसीपुर वार्ड-33 में टूटी नाली और जर्जर सड़क से लोग परेशान, व्यापार मंडल ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने मुख्य नगर आयुक्त, नगर निगम को पत्र भेजकर घोसीपुर वार्ड संख्या-33, तोफनपुरी बिजलीघर वाली सड़क की बदहाल स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि बिजलीघर वाली सड़क के दोनों ओर की नाली क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे नाली का गंदा पानी सड़क पर होकर घरों में घुस रहा है। इससे गंभीर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है तथा जलभराव के कारण सड़क खत्म हो गई है। स्ट्रीट लाइट सुचारू न होने के कारण रात के समय दोपहिया चालक चोटिल हो रहे हैं। महिलाओं व बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है।

प्रान्तीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने मांग की है कि तोफनपुरी बिजलीघर वाली सड़क के दोनों तरफ की नाली बनवाई जाए, बिजलीघर से लेकर पूरी सड़क का निर्माण कराया जाए तथा पुरानी स्ट्रीट लाइट चालू कर जिन खंभों पर लाइट नहीं है, वहां नई लाइट लगवाई जाए।

पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ, मंडल आयुक्त मेरठ मंडल और जिलाधिकारी मेरठ को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है।

No comments:

Post a Comment