Tuesday, October 6, 2026

भावनपुर में लूट का खुलासा, 3 लुटेरे और 2 सिपाही गिरफ्तार

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना भावनपुर पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए 3 अभियुक्तों समेत 2 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है।


वादी इरशाद निवासी जयसिंहपुर, थाना मवाना के साथ ग्राम ज्ञानपुर के जंगल में ट्यूबवेल के पास 3 युवकों ने 50 हजार रुपये लूट लिये थे। इस मामले में थाना भावनपुर पर मुकदमा संख्या 364/2026 धारा 309(4) BNS में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साजिद पिस्टल, फैजान और अभिषेक निवासी थाना भावनपुर क्षेत्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में थाना भावनपुर पर तैनात 2 सिपाही प्रसन्नचित्त और आशीष कुमार की मिलीभगत सामने आई, जिसके बाद दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।



पुलिस ने लूटी गई रकम में से 25 हजार नकद, एक तमंचा 315 बोर, कारतूस, 2 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और धोखाधड़ी में इस्तेमाल होने वाली नकली नोटों की 37 गड्डियां बरामद की हैं। जिन पर ऊपर 100, 200, 500 के असली नोट लगे थे।

No comments:

Post a Comment