Saturday, October 3, 2026

यातायात पुलिस ने एक माह में काटे 27 हजार से अधिक चालान


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एसएसपी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सितंबर माह में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 27,357 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 32,47,500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।


एसपी यातायात ने बताया कि 01 से 30 सितंबर तक हेलमेट, सीट बेल्ट, तीन सवारी, अवैध पार्किंग, बिना लाइसेंस, बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र, रॉन्ग साइड, ओवर स्पीड तथा बिना HSRP नंबर प्लेट के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसमें बिना हेलमेट के 3252, तीन सवारी में 2845, अवैध पार्किंग में 2989, बिना लाइसेंस 1823, बिना प्रदूषण के 1982, रॉन्ग साइड के 2304, तेज गति के 3512, दूषित नंबर प्लेट के 2265 तथा अन्य उल्लंघनों में 6385 चालान किए गए।


उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। आगामी त्योहारों को देखते हुए संदिग्ध वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment