Monday, October 5, 2026

डीएवी रीजनल स्पोर्ट्स 2026 का भव्य समापन


खेल प्रतिभाओं के शानदार प्रदर्शन से गूंजा  खेल परिसर


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। डीएवी पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में  डीएवी रीजनल स्पोर्ट्स 2026 का भव्य समापन समारोह का आयोजन उत्साह, उमंग और खेल भावना के वातावरण में किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री डॉ श्री सोमेंद्र तोमर जी, जनपद मेयर  हरिकांत अहलूवालिया, क्षेत्रीय अधिकारी डीएवी स्कूल यूपी जोन-ए, डॉ अल्पना शर्मा जी उपस्थित रहे। विभिन्न डीएवी विद्यालयों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।


रीजनल स्पोर्ट्स 2026 के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त करने के साथ-साथ अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, धैर्य और निरंतर प्रयास की भावना को सशक्त बनाती है।


एथलेटिक्स स्पर्धाएँ बनीं आकर्षण का केंद्र

समापन दिवस पर एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएँ विशेष आकर्षण का केंद्र बनीं। ट्रैक पर खिलाड़ियों की तेज गति, फील्ड इवेंट्स में उनकी शक्ति और तकनीकी कौशल तथा जीत के लिए उनका उत्साह ने पूरे खेल परिसर को रोमांचित किया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में आयोजित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ी पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभागी रहे ।


इवेंट-वाइज एथलेटिक्स परिणाम

🏃 अंडर-14 वर्ग

1500 मीटर दौड़

🥇 प्रथम – अंकित कुमार, डीएवी वाराणसी 

🥈 द्वितीय – प्रभास एस यादव, डीएवी ओबरा 

🥉 तृतीय – लविश, डीएवी कुमारगंज 


200 मीटर दौड़

🥇 प्रथम – अर्णव राय, डीएवी वाराणसी

🥈 द्वितीय – सनी कुमार गुप्ता, डीएवी खड़िया

🥉 तृतीय – वैभव यादव, डीएवी बबराला


400 मीटर दौड़

🥇 प्रथम – आदित्य गुप्ता, डीएवी अनपरा

🥈 द्वितीय – अमन कुमार,  डीएवी खडिया

🥉 तृतीय – सम्राट,  

डीएवी टांडा


800 मीटर दौड़

🥇 प्रथम – अंकित कुमार, डीएवी वाराणसी 

🥈 द्वितीय – लविश, डीएवी कुमारगंज 

🥉 तृतीय – देव चौधरी, डीएवी गंगो 


100 मीटर दौड़

🥇 प्रथम – अर्णव राय, डीएवी वाराणसी

🥈 द्वितीय – आदित्य श्रीवास्तव, डीएवी अनपरा

🥉 तृतीय – मयंक, डीएवी सोनिया विहार


4 × 100 मीटर रिले

🥇 प्रथम –     डीएवी वाराणसी

🥈 द्वितीय –    डीएवी हापुड 

🥉 तृतीय –      डीएवी बीना


लॉन्ग जंप

🥇 प्रथम – ऋषभ कुमार, डीएवी वाराणसी

🥈 द्वितीय – अंश आर्य, डीएवी खड़िया 

🥉 तृतीय – अविनाश दीप चौहान, डीएवी बीना 


हाई जंप

🥇 प्रथम – अमन कुमार गुप्ता, डीएवी खड़िया 

🥈 द्वितीय – आदित्य श्रीवास्तव, डीएवी अनपरा 

🥉 तृतीय – ऋषभ कुमार, डीएवी वाराणसी 


शॉटपुट

🥇 प्रथम – अभय, डीएवी ऊंचाहार

🥈 द्वितीय – आर्यन, डीएवी अलीगढ़

🥉 तृतीय – सौमिल, डीएवी बीना



डिस्कस थ्रो

🥇 प्रथम – आदित्य, डीएवी अनपरा

🥈 द्वितीय – मृदुल, डीएवी बबराला

🥉 तृतीय - माविया,  डीएवी गंगो


जेवलिन थ्रो

🥇 प्रथम – मुदित कुमार, डीएवी बबराला

🥈 द्वितीय – अनुराग सिंह,  डीएवी अमेठी

🥉 तृतीय – चंदन कुमार, डीएवी रिहंद नगर


🏃 अंडर-17 वर्ग

1500 मीटर दौड़

🥇 प्रथम – पीयूष, डीएवी गंगो 

🥈 द्वितीय – अजीत, डीएवी झांसी 

🥉 तृतीय – विकास यादव, डीएवी प्रयागराज 


200 मीटर दौड़

🥇 प्रथम – हर्ष राज सिंह, डीएवी गेल

🥈 द्वितीय – उत्कर्ष वशिष्ठ, डीएवी वाराणसी

🥉 तृतीय – आनंद कुमार, डीएवी झांसी


400 मीटर दौड़

🥇 प्रथम – आनंद,  डीएवी झांसी

🥈 द्वितीय – राज, डीएवी वाराणसी

🥉 तृतीय – आदित्य,  डीएवी बीना



800 मीटर दौड़

🥇 प्रथम – विकास यादव, डीएवी प्रयागराज 

🥈 द्वितीय – पीयूष, डीएवी गंगो 

🥉 तृतीय – अजीत, डीएवी झांसी 


100 मीटर दौड़

🥇 प्रथम – हर्ष राज सिंह, डीएवी गेल

🥈 द्वितीय – आयुष त्रिपाठी, डीएवी ऊंचाहार

🥉 तृतीय – लकी राय, डीएवी काकड़ी


4 × 100 मीटर रिले

🥇 प्रथम – डीएवी वाराणसी

🥈 द्वितीय – डीएवी बबराला

🥉 तृतीय – डीएवी बीना


4 × 400 मीटर रिले

🥇 प्रथम – डीएवी खड़िया 

🥈 द्वितीय – डीएवी वाराणसी


लॉन्ग जंप

🥇 प्रथम – उत्कर्ष,  डीएवी वाराणसी _

🥈 द्वितीय – अमित यादव, डीएवी बबराला 

🥉 तृतीय – तनिष्क, डीएवी मेरठ 


हाई जंप

🥇 प्रथम – लकी राय, डीएवी काकड़ी 

🥈 द्वितीय – आशुतोष दुबे, डीएवी ओबरा 

🥉 तृतीय – अमृतांशु राय, डीएवी वाराणसी 


शॉटपुट

🥇 प्रथम –मुर्तुजा हैदर, डीएवी टांडा

🥈 द्वितीय – आदित्य त्रिपाठी, डीएवी अमेठी

🥉 तृतीय – निशांत पाण्डेय,  डीएवी गेल 


जेवलिन थ्रो

🥇 प्रथम - मोहम्मद उजैफ, डीएवी रसूलपुर

🥈 द्वितीय –दक्ष कुमार,  डीएवी बबराला

🥉 तृतीय – ऋषभ तिवारी, डीएवी खड़िया


🏃 अंडर-19 वर्ग

1500 मीटर दौड़

🥇 प्रथम – लविश गौतम, डीएवी पिलखुआ 

🥈 द्वितीय – सत्यम गुप्ता, डीएवी खड़िया 

🥉 तृतीय – दीपांशु रावत, डीएवी एच ए एल लखनऊ 


200 मीटर दौड़

🥇 प्रथम – मयंक पवर, डीएवी पिलखुआ

🥈 द्वितीय – कबीर सिंह, डीएवी अनपरा

🥉 तृतीय – आदर्श शुक्ला, डीएवी बीना


400 मीटर दौड़

🥇 प्रथम – हरि ओम दुबे, डीएवी ऊंचाहार

🥈 द्वितीय – वंश, डीएवी पिलखुआ 

🥉 तृतीय – आदित्य वर्मा, डीएवी एच ए एल लखनऊ 


800 मीटर दौड़

🥇 प्रथम – रौनक, डीएवी बागपत 

🥈 द्वितीय – दीपांशु, डीएवी मेरठ 

🥉 तृतीय – आदित्य, डीएवी दादरी  


100 मीटर दौड़

🥇 प्रथम – कुणाल,  डीएवी ओबरा

🥈 द्वितीय – हर्षिल, डीएवी साहिबाबाद

🥉 तृतीय – मयंक,  डीएवी पिलखुआ 


4 × 100 मीटर रिले

🥇 प्रथम – डीएवी बीना

🥈 द्वितीय – डीएवी साहिबाबाद 


4 × 400 मीटर रिले

🥇 प्रथम – डीएवी पिलखुवा

🥈 द्वितीय – डीएवी काकरी

🥉 तृतीय – डीएवी ऊंचाहार 


लॉन्ग जंप

🥇 प्रथम – शिव प्रकाश, डीएवी बबराला 

🥈 द्वितीय – कुणाल सिंह, डीएवी ओबरा 

🥉 तृतीय – दीपांशु अस्वल, डीएवी मेरठ  


हाई जंप

🥇 प्रथम - हरिओम दुबे, डीएवी ऊंचाहार 

🥈 द्वितीय – शौर्य, डीएवी साहिबाबाद 

🥉तृतीय -अंशुमन सिंह, डीएवी काकडी 


शॉटपुट

🥇 प्रथम – आयुष कुमार, डीएवी बबराला

🥈 द्वितीय – आदर्श शुक्ला, डीएवी बीना

🥉 तृतीय – गौरव यादव, डीएवी प्रताप विहार


समापन समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, नेतृत्व और संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।


खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि डीएवी संस्था शिक्षा के साथ-साथ खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को निरंतर प्रोत्साहित करती है। खेल विद्यार्थी के व्यक्तित्व का विकास करता है तथा साथ ही स्वस्थ जीवन देने में भी सहायक बनता है। डीएवी एक ऐसी संस्था है जो विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि पूर्वक प्रतिभागी बनने की प्रेरणा प्रदान करती है।


डीएवी स्कूल्स, यूपी ज़ोन-ए की क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अल्पना शर्मा जी  ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मविश्वास प्रदान करती हैं। मैदान पर किया गया प्रत्येक प्रयास विद्यार्थियों को लक्ष्य के और निकट ले जाता है। उन्होंने कहा कि जीत महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है पूरे समर्पण, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना।


डॉ. अल्पना शर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या, खेल विभाग, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, आयोजन समिति को बधाई दी तथा मीडिया प्रभारियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


समापन समारोह में विभिन्न खेल एवं एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और उत्साह से पूरा खेल परिसर खेल भावना और उल्लास से सराबोर हो उठा।


डीएवी रीजनल स्पोर्ट्स 2026 विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का उत्सव बनकरI  सामने आया और इस आयोजन ने युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरणा प्रदान की।

No comments:

Post a Comment