नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। आईआईएसटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स इंदौर द्वारा आयोजित मध्य भारत की सबसे बड़ी अंतर्विद्यालयीन प्रतियोगिताओं में से एक अप्रतिम प्रज्ञा 2026 एवं अप्रतिम इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स लीग 2026 का भव्य शुभारम्भ आईआईएसटी इंदौर परिसर में हुआ।
12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय आयोजन में इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के 150 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों के 4,000 से अधिक विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, खेल कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अनुशासन, उत्साह और एकजुटता का परिचय देते हुए भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं आईआईएसटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के ग्रुप एडवाइजर अरुण एस. भटनागर ने अप्रतिम 2026 की मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
समारोह में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बैंड ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया।





No comments:
Post a Comment