Saturday, October 3, 2026

सिपाही भर्ती-2025 PET की तैयारियों का ADG, DIG और SSP ने किया निरीक्षण



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से पहले आज पुलिस अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।


अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा छठी वाहिनी पीएसी में अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने ग्राउंड, सुरक्षा, बायोमेट्रिक, मेडिकल व अन्य व्यवस्थाओं को परखा और भर्ती को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment