Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 4, 2026

आपके आशीर्वाद से मोदी जी दीर्घायु हो, शतायु हो ताकि वे निरन्तर देश की सेवा करते रहे - कैलाश विजयवर्गीय

-सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने वृद्धाश्रम में किए सेवा कार्य 


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आज परदेशीपूरा स्थित वृद्धाश्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर, चंदूराव शिंदे, मोर्चा प्रदेश मंत्री मोहित वर्मा, नगर अध्यक्ष निखिल सोनी, हेमराज वाडिया, मीडिया प्रभारी वरुण पाल, कल्याणमित्र समिति के अध्यक्ष राकेश दीक्षित की उपस्थिति में सेवा कार्य किए गए।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं यहाँ 45 साल से आ रहा हूं, साल में दो बार आता हूं, रक्षाबंधन पर और दीपावली की खुशियां आपके साथ मनाता हूँ, आज तीसरी बार देश की खुशहाली, देश को सशक्त बनाने के लिए आशीर्वाद लेने आया हूँ, हमारे प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन के, जनसेवा के 25 वर्ष पूरे हुए है, आपके आशीर्वाद से मोदी जी दीर्घायु हो, शतायु हो ताकि वे निरन्तर देश की सेवा करते रहे। उन्होंने 25 साल लगातार जनता की सेवा की एक भी छुट्टी नहीं मनाई, दिन रात देशवासियों की चिंता करते है, वह भारत को सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर काम कर रहे है, आपके आशीर्वाद से मोदी जी और अधिक मजबूत होंगे तो भारत सशक्त राष्ट्र बनेगा। 


भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत 8 स्थानों पर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहाँ 22 सालों से आ रहा हूं हमेशा आपका आशीर्वाद लेता हूं, लेकिन आज आपसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। मोदी जी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक विकास हो रहा है, रामलला का मंदिर बन बन गया, श्री राम मंदिर में विराजमान हो गए। केदारनाथ में शंकराचार्य प्रतिमा की स्थापना, काशी कॉरिडोर की स्थापना करके भारत का सांस्कृतिक पुनरुत्थान किया है। आपके आशीर्वाद से मोदी जी दीर्घायु और शतायु होकर भारत माता की सेवा और मजबूती से कर सकेंगे, इसलिए आप उन्हें आशीर्वाद प्रदान करें।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ निशांत खरे ने कहा कि आप सभी अनुभवी है, आपने 2014 के पहले का भारत और वर्तमान के नए भारत को भी देखा है। यहां सेवा करने आने वाले युवाओं को नए भारत और 2014 के पहले के भारत में अंतर समझाये।


इस अवसर पर संगीत की महफिल भी जमी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भोलेनाथ - महाकाल डमरू वाले, अरे  तू ना संभाले, न तो हमें कौन संभाले, मेरी ये नैया है अब तेरे हवाले तू ना सम्भाले तो कौन हमें संभाले भजन गया। वही वृद्धाश्रम के फड़केजी ने चांद सी महबूबा हो, मेरी ऐसा मैंने सोचा था गीत सुनाया। पूर्व एमआईसी सदस्य चंदू राव शिंदे ने पल पल दिल के पास तुम रहती हो, चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना-कभी अलविदा न कहना, कभी राम बनके-कभी श्याम बनकर चले आना प्रभु चले आना जैसे भजनों का दौर भी चला।

मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा नेताओं की उपस्थिति में वृद्धाश्रम में सेवा देने वाले 12 सेवादारों एवं वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। आश्रम के वरिष्ठजनों को दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली वस्तुएं भी भेंट की गयी एवं सभी वरिष्ठजनों को भोजन करवाया गया।


इस अवसर पर मनीष चुरहट, संजय दीक्षित, अजीत कुशवाह, गीता कुशवाह, शैलेश ढोलवे, राकेश सोमवत, रोहित यादव, दीपक हटकर, रवि पांचाल, नन्नू यादव, भूरू यादव, यशवंत काशिद, सुरेंद्र पाल, तरुण माली, प्रवीण माली, शुभम सोलंकी, माही पंवार, पिंटू जोगी, गब्बर खाटवा, विनोद साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here