सुहैल खान
नित्य संदेश, मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड स्थित हर्ष मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार को यशोदा मेमोरियल की पुण्यतिथि पर विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ईशा गुप्ता ने 160 मरीजों की आंखों की जांच की, जिनमें से 53 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों के ऑपरेशन आधुनिक फेको विधि से किए जाएंगे। शिविर में शुगर, बीपी और ईसीजी की जांच भी की गई और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं दी गईं। मुजफ्फरनगर के अलावा दूरदराज से भी मरीज शिविर में पहुंचे। हार्ट विशेषज्ञ डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

No comments:
Post a Comment