Saturday, October 3, 2026

थाना देहली गेट पुलिस ने 03 घंटे में नाबालिग को किया बरामद


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मेरठ के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना देहली गेट पुलिस ने घर से चली गई 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को मात्र 03 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

आज थाना देहली गेट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर सूचना दी कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए चली गई तथा वापस नहीं आई। सूचना के आधार पर थाना देहली गेट पर मु0अ0सं0 190/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर, जनपद मेरठ के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली के निकट पर्यवेक्षण में थाना देहली गेट पुलिस द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अथक प्रयास एवं तत्परता के साथ नाबालिग बालिका को मात्र 03 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार, उ0नि0 दीपक जायसवाल, म0उ0नि0 शिल्पी, हे0का0 मौ0 इन्तजार अली, रि0का0 प्रवीन कुमार, म0का0 पवन।

No comments:

Post a Comment