Wednesday, September 23, 2026

उर्दू विभाग, CCSU में तीन दिवसीय जश्न-ए-सर सैयद 15 अक्टूबर से


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के उर्दू विभाग में तीन दिवसीय जश्न-ए-सर सैयद 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आज प्रेमचंद सेमिनार हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता माइनॉरिटी एजुकेशनल एसोसिएशन, मेरठ के महासचिव आफ़ाक अहमद ख़ान ने की। बैठक का आगाज़ सईद अहमद सहारनपुरी ने कुरआन पाक की तिलावत से किया, जबकि फ़रहत अख्तर ने नात-ए-पाक पेश की। बैठक का संचालन डॉ. शादाब अलीम ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अलका वशिष्ठ ने प्रस्तुत किया।

बैठक में जानकारी देते हुए डॉ. शादाब अलीम ने बताया कि उर्दू विभाग और सर सैयद एजुकेशनल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में हर साल की तरह इस साल भी जश्न-ए-सर सैयद का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शोधार्थी सेमिनार, सर सैयद व्याख्यान श्रृंखला, सर सैयद राष्ट्रीय पुरस्कार, लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और बैतबाज़ी प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आलोचक प्रो. असलम जमशेदपुरी ने बताया कि इस आयोजन में स्थानीय शोधार्थियों के साथ-साथ अन्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शोधार्थी भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा मेरठ, मुज़फ्फरनगर, बुलंदशहर और सहारनपुर के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में सर सैयद क्विज़ और सर सैयद व्याख्यान श्रृंखला का भी आयोजन होगा। साप्ताहिक अदबनुमा का ऑनलाइन कार्यक्रम भी सर सैयद की सेवाओं पर केंद्रित रहेगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:

15 अक्टूबर, गुरुवार: सर सैयद व्याख्यान श्रृंखला के साथ जश्न-ए-सर सैयद का शुभारंभ।

16 अक्टूबर, शुक्रवार: प्रातः 10:30 बजे से उर्दू विभाग में सेमिनार और दोपहर 2:30 बजे से सर सैयद लेखन प्रतियोगिता।

17 अक्टूबर, शनिवार: प्रातः 11:00 बजे से वी कमिट सोसाइटी, मेरठ के तत्वावधान में बैतबाज़ी प्रतियोगिता और शाम 3:00 बजे से समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण।

इस अवसर पर सर सैयद एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. हाशिम रज़ा ज़ैदी, वी कमिट सोसाइटी के महासचिव अतुल सक्सेना, डॉ. आसिफ अली, डॉ. इरशाद सियानवी, फ़रज़ाना बिंत आसिम, सैयदा मरियम इलाही, फ़रहत अख्तर, मोहम्मद शमशाद सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment