Sunday, September 13, 2026

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, अंतरराज्यीय असलहा तस्कर घायल अवस्था में गिरफ्तार

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। थाना परतापुर पुलिस और नगर स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक अंतरराज्यीय शातिर बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसपी सिटी के निर्देशन और सीओ ब्रह्मपुरी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को 13/14 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अछरोंदा-बहादुरपुर अंडरपास (DME) के पास अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए खड़े हैं।

सूचना पर थानाध्यक्ष परतापुर अजय शुक्ला और स्वाट टीम प्रभारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आत्मसमर्पण करने को कहा। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर बहादुरपुर की ओर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में आमिर पुत्र हाजी फरियाद निवासी म.नं. 53, वेलकम कॉलोनी, थाना वेलकम, दिल्ली (उम्र 34 वर्ष) के बाएं पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर पीएल शर्मा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बरामदगी -
पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से 01 पिस्टल .32 बोर, 01 मैगजीन, 03 जिंदा कारतूस .32 बोर और 01 खोखा कारतूस बरामद किया है। मौके से एक स्कूटी DL5SDN1734 और फरार बदमाशों की एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस UP15DD0096 भी बरामद हुई है, जो चोरी की बताई जा रही है।

फरार तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के थानों को सूचित कर क्षेत्र में घेराबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment