Wednesday, September 16, 2026

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय सीनियर तीरंदाजी टीम का ट्रायल सम्पन्न


नरेश कुमार 
नित्य संदेश, मेरठ। 12वीं प्रादेशिक उत्तर प्रदेश सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता-2026 के लिए मेरठ जनपद टीम के चयन हेतु बुधवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे तीरंदाजों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपने निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया।

चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन और प्राप्त स्कोर के आधार पर विभिन्न वर्गों में मेरठ जनपद टीम के खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित तीरंदाज आगामी 26 एवं 27 सितंबर को बाराबंकी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली 12वीं प्रादेशिक सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता-2026 में मेरठ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
रिकर्व बालक वर्ग में विनीत पूनिया, यथार्थ, अभि और प्रतीक का चयन हुआ। 

कंपाउंड बालक वर्ग में हरीश कुमार, प्रशांत कुमार, उज्ज्वल खोखर और आशीष कुमार तथा कंपाउंड बालिका वर्ग में तनवी का चयन किया गया। इंडियन राउंड बालक वर्ग में अभिषेक उपाध्याय, दानिश चौहान, आर्यन और मयंक कुमार तथा इंडियन राउंड बालिका वर्ग में ऋचा, सोनिका, अवनी और वैष्णवी टीम में शामिल की गई हैं।

जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अरुण जिंदल, उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के महासचिव अजय गुप्ता, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ के आरएसओ जितेंद्र यादव तथा गुरुकुल प्रभात आश्रम स्थित साई के प्रशिक्षक विकास शास्त्री ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। 

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ के तीरंदाजी प्रशिक्षक एवं प्रतियोगिता के आयोजक पूजा शर्मा और अमित कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी 26 एवं 27 सितंबर को बाराबंकी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली 12वीं प्रादेशिक सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता-2026 में मेरठ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

No comments:

Post a Comment