नित्य संदेश, देवास। भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर लघु उद्योग भारती, देवास इकाई द्वारा श्रमिक साथियों के सम्मान एवं मंगलकामना के लिए तिलक एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान करीब 300 श्रमिक साथियों को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया तथा प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रमिकों के प्रति सम्मान और उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में परिवार के वरिष्ठ एवं कर्मठ कर्मचारी श्री शिव नारायण जी का विशेष रूप से सम्मान किया गया। श्री शिव नारायण जी कई वर्षों से संस्था के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव समर्पित रहते हुए आवश्यकता के समय हर कार्य के लिए तत्पर रहते हैं।
लघु उद्योग भारती देवास ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रम, कौशल और कर्म के प्रति सम्मान का संदेश देते हुए सभी श्रमिक साथियों एवं उनके परिवारों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

No comments:
Post a Comment