Tuesday, September 22, 2026

कांग्रेस सलाहकार परिषद के सदस्य बने यूसुफ कुरैशी

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. यूसुफ कुरैशी को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस की सलाहकार परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है। डॉ.  यूसुफ कुरैशी के अलावा मेरठ से डॉ. ज़फर उल्लाह खान, नसीम कुरैशी और शहजाद यूसुफ को भी सलाहकार परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी और पीसीसी सदस्य हेमंत प्रधान सहित कई कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment