Wednesday, September 9, 2026

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन का शुभारंभ, सशक्त मीडिया से श्रेष्ठ विश्व निर्माण का आह्वान

अशोक सोम 
नित्य संदेश, आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय आबू रोड द्वारा पांच दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2026 का शुभारंभ आज ज्ञान सरोवर परिसर स्थित सर्वहित भारत, मानसरोवर में हुआ। 9 सितंबर से 13 सितंबर तक चलने वाले इस महासम्मेलन का मुख्य विषय "श्रेष्ठ विश्व के निर्माण हेतु सशक्त मीडिया" है।

स्वागत सत्र में कलम और भावना का संगम
कार्यक्रम का शुभारंभ आगरा से आई कलाकार श्वेता सागर के स्वागत नृत्य एवं स्वागत गीत से हुआ, जिसमें कलम और भावना का सुंदर संगम देखने को मिला। वहीं बेंगलुरु से आई कलाकारों की टीम ने गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी की वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभाग के संपादक गंगाधर भाई ने कहा कि मीडिया में समाज को जोड़ने और जागरूक करने की अद्भुत शक्ति है। मीडिया केवल यह न दिखाए कि क्या हुआ, बल्कि यह दिखाए कि क्या बेहतर हो सकता है। उन्होंने सभी मीडियाकर्मियों को सत्य की आवाज बनकर देश सेवा का संकल्प दिलाया।

वाइस चेयरपर्सन सरला दीदी ने अपने संबोधन में शिव परमात्मा की शक्ति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच रखें और सभी में परमात्मा को देखते हुए कार्य करें, तभी सुंदर दुनिया बन सकती है। समाज को जागरूक करने में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान है, इसलिए ही विश्वविद्यालय में मीडिया विंग बनाई गई है।
विश्वविद्यालय की प्रमुख जयंती दीदी ने भी मीडिया को समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को चंद्रा दीदी और शांतनु भाई ने भी संबोधित किया।

मेरठ के पत्रकारों का सम्मान
इस अवसर पर देश के कोने-कोने से आए सभी मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया गया। मेरठ श्रद्धापुरी कंकरखेड़ा केंद्र से आई आरती दीदी ने मेरठ से आए सभी मीडियाकर्मियों का मार्गदर्शन करते हुए आध्यात्मिक उन्नति का पाठ पढ़ाया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन से वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुनेन्द्र त्यागी, राष्ट्रीय सचिव अशोक सोम, प्रदेश सचिव संजय त्यागी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश चौहान, जिला सचिव विवेक त्यागी, सचिव अनमोल गर्ग, मनोज कलीना, रामकिशन रघुवंशी, वीरेंद्र चौधरी, बिजेंद्र पाल, सुशील त्यागी, डीसी वर्क, शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment