Saturday, September 19, 2026

मेरठ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, तैयारियों पर हुआ मंथन

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 21 एवं 22 सितंबर को क्रांतिधरा मेरठ में प्रथम आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शनिवार को अपने आवास पर बैठक कर स्वागत एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की।


बैठक में महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर कार्यसमिति सदस्य अंकित सिंघल, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा सहित पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, कैंट विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष तथा युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विभिन्न मंडलों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने और कार्यक्रम स्थल तक कार्यकर्ताओं को लाने के लिए बसों की व्यवस्था व आवागमन को लेकर विशेष मंथन किया गया।


विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का क्रांतिधरा मेरठ में प्रथम आगमन हर कार्यकर्ता के लिए गौरव का क्षण है। स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंडल स्तर तक तैयारियां की जा रही हैं और बसों सहित सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment