Wednesday, September 16, 2026

इको क्लब द्वारा मनाया गया विश्व ओज़ोन दिवस


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ में ईको क्लब के तत्वावधान में विश्व ओज़ोन दिवस पर व्याख्यान एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन संयोजक, प्रो एस पी एस राणा, सहसंयोजक प्रो कुमकुम राजपूत एवं डॉ गौरी गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो (डॉ) अंजू सिंह ने छात्राओं को जानकारी दी कि पर्यावरण प्रदूषण को कम कर हम ओज़ोन परत के क्षरण रोक सकते हैं।

 डॉ गौरी ने व्याख्यान में बताया कि हर साल 16 सितंबर को वर्ल्ड ओजोन डे मनाया जाता है। ओजोन लेयर का काम सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों को धरती पर पहुंचने से रोकना है। इसे बचाने के लिए दुनिया भर में मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के तहत काम किया जाता है।

साल 2026 की थीम "ग्लोबल ऐक्शन फॉर कूलर प्लेनेट" है, जिसमें ओजोन सुरक्षा के साथ पर्यावरण के अनुकूल और कूलिंग पर जोर दिया गया है। ऐसे में सिर्फ ओजोन डे पर पोस्ट करने की बजाय घर में कुछ छोटी आदतों को अपनाकर ओज़ोन क्षरण के खतरे को कम किया जा सकता है।  प्रो लता कुमार, निर्णायक की भूमिका में रही, उन्होंने ओज़ोन दिवस पर छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टर्स का निरीक्षक किया।

No comments:

Post a Comment