Tuesday, September 8, 2026

इंजीनियर मोहम्मद असलम बने अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य

 

योगी सरकार ने किया यूपी राज्य अल्पसंख्यक आयोग का पुनर्गठन, मोहसिन रजा अध्यक्ष नियुक्त



इकराम चौधरी


नित्य संदेश, लखनऊ/फतेहपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। पूर्व मंत्री मोहसिन रजा को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद असलम को आयोग का सदस्य बनाया गया है। मोहम्मद असलम फतेहपुर के निवासी हैं।


पुनर्गठित आयोग में अध्यक्ष के अलावा 8 सदस्यों को शामिल किया गया है।


नवनियुक्त 8 सदस्य:


  1. संदीप जैन (एटा)
  2. अंशूमान कुमार सिंह मैसी (शाहजहांपुर)
  3. सरदार हनप्रीत सिंह बेदी (मुजफ्फरनगर)
  4. मोहम्मद असलम (फतेहपुर)
  5. सरदार परविन्दर सिंह (लखनऊ)
  6. नेहा खान (अंबेडकरनगर)
  7. सैयद सिराज अब्बास रिजवी (आजमगढ़)
  8. रुमाना सिद्दीकी (लखनऊ)

No comments:

Post a Comment