नित्य संदेश ब्यूरो
किठौर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के प्रथम मेरठ आगमन के अवसर पर किठौर स्थित हापुड़ अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा उनका फूल-मालाओं से भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों एवं नारों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत किया गया तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुंवर बासित अली ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलशाद चौहान, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नासिर सैफी, क्षेत्रीय मंत्री मुजाहिद साजो, सक्रिय सदस्य परवेज़ सैफी, हाजी हामिद पहलवान, आसिफ ठाकुर, जावेद अली, अबुल राणा, सादिक सैफी, डॉ नवेद, नंदू वाल्मीकि आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment