Wednesday, September 23, 2026

शोभित विश्वविद्यालय में सीएक्सओ टॉक सीरीज का शुभारंभ, श्री वासु शोभित ने छात्रों से साझा किए तकनीकी नेतृत्व के अनुभव



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय में कमिटमेंट वीक के अंतर्गत  नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज द्वारा ‘शोभित विश्वविद्यालय सीएक्सओ टॉक सीरीज ’ का शुभारंभ किया गया। श्रृंखला के प्रथम सत्र में श्री वासु शोभित, प्रौद्योगिकी के उपाध्यक्ष, शोभित विश्वविद्यालय एवं संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ह्यूमनोवा द्वारा‘डिजिटल परिवर्तन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता नेतृत्व’ विषय पर छात्रों के साथ संवाद किया।


श्री वासु शोभित ने अपने लंबे व्यावसायिक अनुभव और अमेरिका में कार्य करने से लेकर भारत लौटकर अपना स्टार्टअप स्थापित करने तक की यात्रा छात्रों के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि बदलती तकनीकी दुनिया में केवल तकनीकी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नेतृत्व, नवाचार, समस्या समाधान और सही निर्णय लेने की क्षमता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। सत्र की सबसे खास बात छात्रों की सक्रिय भागीदारी रही। श्री वासु शोभित ने छात्रों के सामने कई वास्तविक व्यावसायिक परिस्थितियां रखीं और उनसे पूछा कि ऐसी स्थिति में वे क्या निर्णय लेंगे। छात्रों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार और समाधान प्रस्तुत किए। उनके सुझावों पर श्री वासु शोभित ने छात्रों के साथ चर्चा करते हुए अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए। छात्रों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, तकनीकी बदलाव, स्टार्टअप, नेतृत्व और भविष्य के रोजगार से जुड़े अनेक प्रश्न भी पूछे।


इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) वी. के. त्यागी ने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों की शिक्षा केवल पुस्तकों और कक्षा-कक्ष तक सीमित नहीं रह सकती। उद्योग जगत के अनुभवी नेतृत्वकर्ताओं के अनुभवों और विचारों से विद्यार्थियों को जोड़ना उन्हें वास्तविक परिस्थितियों को समझने, नए विचार विकसित करने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रो. (डॉ.) क्षमता चौहान, निदेशक, नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज ने कहा कि प्रबंधन शिक्षा केवल पाठ्यक्रम और कक्षा तक सीमित नहीं है। उद्योग विशेषज्ञों एवं नेतृत्वकर्ताओं के अनुभवों से विद्यार्थियों को जोड़ना उन्हें बदलती व्यावसायिक दुनिया के लिए अधिक जागरूक, जिज्ञासु और भविष्य के लिए तैयार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।


इस अवसर पर सीएक्सओ टॉक सीरीज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. अभिषेक डबास , निदेशक, विश्वविद्यालय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ ने सीएक्सओ टॉक सीरीज की परिकल्पना एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उद्योग जगत के अनुभवी नेतृत्वकर्ताओं के साथ संवाद विद्यार्थियों को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों, निर्णय-प्रक्रियाओं और नेतृत्व के व्यावहारिक आयामों को समझने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर सीएक्सओ वार्ता श्रृंखला के पोस्टर का अनावरण माननीय अतिथि श्री वासु शोभित तथा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।


कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार गुप्ता निदेशक, आईक्यूएसी, डॉ संदीप कुमार , डॉ अनिल शर्मा, डॉ नेहा वशिष्ठ , डॉ दिव्या शिक्षकगण तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ नेहा यजुर्वेदी द्वारा किया गया। सीएक्सओ वार्ता श्रृंखला के माध्यम से शोभित विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुभवी उद्योग विशेषज्ञों, उद्यमियों और नेतृत्वकर्ताओं से सीधे संवाद का अवसर प्रदान करना है, ताकि उनकी सीख केवल कक्षा-कक्ष तक सीमित न रहे, बल्कि उन्हें वास्तविक दुनिया की चुनौतियों, नए विचारों और नेतृत्व की सोच से भी जोड़ा जा सके।

No comments:

Post a Comment