नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भगत सिंह जयंती के अवसर पर शैंकी वर्मा ने प्रधानमंत्री के नाम अपने खून से एक पत्र लिखकर मेरठ में चल रही बुलडोजर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है।
पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री से अपील की गई कि मेरठ शहर को उजड़ने से बचाने के लिए केंद्र स्तर पर मामले की गंभीरता से जानकारी ली जाए और प्रभावित परिवारों एवं व्यापारियों की स्थिति पर संवेदनशीलता से विचार किया जाए। शैंकी वर्मा ने कहा कि भगत सिंह ने देश के लिए अपना जीवन न्योछावर किया था। आज उनकी जयंती पर खून से पत्र लिखना किसी राजनीतिक प्रदर्शन से अधिक मेरठ की जनता के दर्द और चिंता को प्रधानमंत्री तक पहुँचाने का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि मेरठ को केवल एक शहर नहीं, बल्कि लाखों लोगों के घर, रोजगार और जीवन से जुड़ी पहचान के रूप में देखा जाए। कानून और न्यायिक आदेशों का सम्मान करते हुए प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मानवीय और संवैधानिक रास्ता निकाला जाए। भगत सिंह की जयंती पर मेरा यह रक्त-पत्र प्रधानमंत्री तक मेरठ की आवाज पहुँचाने का प्रयास है, मेरठ को बचाइए, मेरठ के लोगों की पीड़ा सुनिए।

No comments:
Post a Comment