Thursday, September 10, 2026

कैंट से राज्य रानी एक्सप्रेस चलाने की मांग, रेल मंत्री को भेजा पत्र


 मोहम्मद असलम

नित्य संदेश, मेरठ। कंकरखेड़ा निवासी अवतार सिंह परवाना (संस्थापक, मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद, राष्ट्रीय ट्रस्ट) ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजकर राज्य रानी एक्सप्रेस को कैंट स्टेशन मेरठ से संचालित करने की मांग की है।


पत्र में उन्होंने कहा है कि वर्तमान में राज्य रानी एक्सप्रेस मेरठ सिटी से लखनऊ होते हुए वाराणसी तक चलती है। मेरठ कैंट सैन्य क्षेत्र होने के साथ-साथ घनी आबादी वाला क्षेत्र भी है, जहां यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। यात्रियों को सुबह-सुबह ट्रेन पकड़ने के लिए मेरठ सिटी जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अवतार सिंह परवाना ने रेल मंत्री से जनहित में इस ट्रेन को मेरठ कैंट तक बढ़ाने की मांग की है, ताकि मेरठ कैंट क्षेत्र के हजारों यात्रियों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से समस्त मेरठ कैंट वासी रेल मंत्रालय के आभारी रहेंगे।

No comments:

Post a Comment