Tuesday, September 22, 2026

कलेक्ट्रेट में चार समितियों की संयुक्त बैठक, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में जिला गंगा, वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं वेटलैंड समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला परियोजना अधिकारी तुषार गुप्ता, एडीएम प्रशासन, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज, जल निगम, डीपीआरओ, अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



वृक्षारोपण: सीडीओ ने वर्षाकाल 2026-27 के वृक्षारोपण की समीक्षा करते हुए जिन विभागों की जियो-टैगिंग अधूरी है, उन्हें 3 दिन में शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग कर आख्या सामाजिक वानिकी प्रभाग को देने के निर्देश दिए। सभी विभागों को 3-3 बेस्ट साइट और वीवीआईपी स्थलों की सूची वन विभाग को भेजने को कहा।



वेटलैंड: वेटलैंड अधिसूचना का कार्य महीनों से लंबित होने पर नाराजगी जताते हुए एडीएम (प्रशासन) को वन विभाग से सूची लेकर लेखपालों के माध्यम से सत्यापन कराने के निर्देश दिए।



हिंडन-सरधना नाला: हिंडन में गिरने वाले सरधना नाले की सफाई आख्या न देने पर अधिशासी अभियंता गंगनहर और ईओ नगर पालिका सरधना को तत्काल आख्या देने के सख्त निर्देश दिए। एनजीटी वादों से जुड़ी सूचना सभी विभाग जिला परियोजना अधिकारी, गंगा समिति को दें।



अन्य निर्देश: डीपीआरओ व पीडी डीआरडीए को गंगा व सहायक नदियों के तट पर हुए वृक्षारोपण की आख्या और ग्राम गंगा समितियों की बैठकों का कार्यवृत्त शासन को भेजने हेतु उपलब्ध कराने को कहा।



वन्यजीव सप्ताह: प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वंदना फोगाट ने बताया कि 2 अक्टूबर से वन्यजीव सप्ताह शुरू होगा। 2 अक्टूबर को गांधी बाग में बर्ड वाचिंग व फोटोग्राफी प्रतियोगिता होगी। सीडीओ ने बीएसए व डीआईओएस को विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।



No comments:

Post a Comment