रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ में ईएलसी (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) के अंतर्गत मतदाता जागरूकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन ईएलसी नोडल सोनू यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सहायक ऋचा चौधरी एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने पोस्टरों के माध्यम से मतदान के महत्व को दर्शाया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या पूनम चौधरी ने छात्राओं द्वारा किए गए कार्य की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं ने 'मेरा वोट मेरा अधिकार', 'सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो' जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया है। इस प्रकार की गतिविधियाँ लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
No comments:
Post a Comment