नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण, राधा और गोप-गोपियों के रूप में नजर आए। दि लिटिल एपेक्स स्कूल में जन्माष्टमी पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में बच्चों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और कृष्ण लीलाओं की झांकियां सजाईं। कार्यक्रम में नर्सरी के छात्र पार्थ गोयल ने श्रीकृष्ण के रूप में सभी का मन मोह लिया। मोर-मुकुट और बांसुरी धारण किए नन्हे कृष्ण के रूप में पार्थ आकर्षण का केंद्र बने रहे। विद्यालय में बच्चों द्वारा प्रस्तुत भजन, नृत्य और झांकियों ने जन्माष्टमी के पर्व को और भी उल्लासमय बना दिया।

No comments:
Post a Comment