Monday, September 28, 2026

एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर से मिले "मेरी पुलिस यात्रा" के लेखक रिटायर्ड डीएसपी सुरेन्द्र सिंह लौर

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जोनल कार्यालय मेरठ में एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर से "मेरी पुलिस यात्रा" पुस्तक के संपादक एवं लेखक, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह लौर ने शिष्टाचार भेंट की।


इस दौरान एडीजी जोन ने पुस्तक के बारे में जानकारी ली। "मेरी पुलिस यात्रा" में श्री लौर ने अपने लंबे पुलिस सेवाकाल के अनुभवों, चुनौतियों, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जनसहयोग से जुड़े संस्मरणों को संकलित किया है। यह पुस्तक युवा पुलिसकर्मियों और आम जन के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली को समझने में उपयोगी मानी जा रही है। भेंट के दौरान एडीजी जोन श्री भानु भास्कर ने श्री लौर के लेखन कार्य की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभव-आधारित लेखन से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।

No comments:

Post a Comment