Friday, September 4, 2026

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर 36वें वर्ष भव्य मटकी फोड़ आयोजन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल











नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बड़ा गणपति चौराहा पर लगातार 36 वें वर्ष भव्य श्री कृष्ण मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं शहरवासी शामिल हुए। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में इंदौर सहित इंदौर के बाहर से भी कई टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


आयोजन के दौरान 10 से अधिक टीमों ने मटकी फोड़ने का प्रयास किया। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, उत्साह और रोमांच का माहौल देखने को मिला। विशेष रूप से महिला शक्ति द्वारा शस्त्र कला का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन में शास्त्र और शस्त्र दोनों का अद्भुत संगम देखने को मिला।


मटकी फोड़ आयोजन को महाराष्ट्र की पारंपरिक शैली की तर्ज पर भव्य रूप दिया गया। मटकी की विशेष साज-सज्जा के साथ आकर्षक विद्युत रोशनी और भव्य सजावट की गई, जिसने आयोजन की भव्यता को और बढ़ाया।

आयोजक : श्री महाकाल गर्जना मंडली के  जय कौशल ने बताया कि यह आयोजन इंदौर के प्रमुख एवं सबसे बड़े मटकी फोड़ आयोजनों में से एक है। इस प्रतियोगिता में इंदौर के साथ-साथ शहर के बाहर से भी टीमें हिस्सा लेने पहुंचीं। आयोजन का उद्देश्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना और युवाओं में उत्साह एवं सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।


इस भव्य आयोजन के मुख्य आयोजक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीयजी ,महापौर पुष्पमित्र भार्गव जी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर , बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा शहर के अन्य गणमान्य लोगो की उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के संरक्षक ताराचन्द कोशल , वीरेंद्र गुप्ता

No comments:

Post a Comment