Sunday, September 20, 2026

लालकुर्ती में अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर से मजदूर की मौत, बेटे ने दी तहरीर

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में अज्ञात काले रंग की स्कॉर्पियो की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने थाना लालकुर्ती में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अंकित कुमार निवासी मोहल्ला लालकुर्ती ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता राकेश कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। 13 सितंबर की रात करीब 10 बजे वह किसी कार्य से बाहर गए थे। काफी समय तक घर न लौटने पर परिवार ने तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह आस-पड़ोस के लोगों ने सूचना दी कि मथुरा पैलेस के पास एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई है। मौके पर पहुंचने पर देखा कि पिता की मृत्यु हो चुकी थी। पूछताछ पर पता चला कि किसी अज्ञात ब्लैक स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। घर के कार्यों में व्यस्त होने के कारण परिजन समय पर सूचना नहीं दे पाए। अब परिजनों ने पुलिस से अज्ञात ब्लैक स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment