Monday, September 21, 2026

ऋषभ एकेडमी स्कूल ने मसूरी पब्लिक स्कूल को हराया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मैमोरियल टूर्नामेंट को लेकर वार्मअप मैच का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को भी ऋषभ एकेडमी स्कूल और मसूरी पब्लिक स्कूल की टीम के बीच एक मैच खेला गया। इसमें ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने मैच जीता।

ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। इसमें देव सिंह ने 40, अभिजीत ने 40, अभय ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में शम्स ने तीन, आईश ने तीन, यश ने दो, अर्नव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मसूरी पब्लिक स्कूल की टीम 19.3 ओवर में 160 रन ही बना सकी और 3 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से असकान ने 36, अर्नव ने 32 रन की पारी खेली। ईशान ने भी 41 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अभय ने 4, आदित्य ने तीन, प्रिंस ने दो विकेट लिए। 

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को ऑल इंडिया इंटर स्कूल चौधरी नरेंद्र सिंह मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया जाएगा। इसमें टूर्नामेंट में शामिल होने वाली टीम व मैच की जानकारी दी जानकारी दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment