रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम पसवाड़ा में बीती रात चोरों ने नट समाज की बस्ती में स्थित दादा दल्लू के मंदिर को निशाना बनाया। चोर मंदिर का ताला तोड़कर पूर्वजों की लगी पांच मूर्तियां, दानपात्र में रखी नकदी तथा पड़ोसी के घर से सामान चोरी कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार सुबह राकेश जब मंदिर पर गए तो ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जांच में पता चला कि चोरों ने मंदिर के पास ही सुरेश पुत्र राकेश के घर का ताला तोड़कर एलसीडी और नकदी भी चोरी कर ली है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित राकेश ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी केदार सिंह ने बताया कि ग्राम पसवाड़ा में चोरी की घटना हुई है, मामले की जांच की जा रही है, शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment