Saturday, September 26, 2026

आधार कार्ड को लेकर डाक विभाग का शहर भर में अभियान



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। डाक विभाग द्वारा शहर में आधार कार्ड बनाने का एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जहां छोटे  बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं, वहीं बड़े लोगों के आधार कार्ड को आवश्यकतानुसार अपडेट किया जा रहा है। 


सिटी डाकघर के पोस्ट मास्टर कृष्ण चंद के अनुसार इस अभियान के तहत पांच मशीनों से लोगों के आधार कार्ड बनाए एवं अपडेट किया जा रहे हैं। इनमें से तीन मशीनें कैंट स्थित मुख्य डाकघर जबकि दो अन्य मशीनें शहर के अलग-अलग स्थानों (आवश्यकतानुसार)  पर कार्य कर रही हैं। सिटी पोस्टमास्टर के अनुसार इन पांचो मशीनों से प्रतिदिन 400 से 450 लोगों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। 


अभी जारी रहेगा अभियान: कृष्ण चंद / सिटी पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर कृष्ण चंद के अनुसार एक मशीन प्रतिदिन लगभग 80 लोगों के आधार कार्ड बनाने की क्षमता रखती है। इस हिसाब से शहर में 400 से 450 आधार कार्ड रोज बना रहे हैं। कृष्ण चंद के अनुसार डाक विभाग का यह अभियान अभी जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment