Monday, September 28, 2026

डी.एम. पब्लिक स्कूल में गूंजा देशभक्ति का संदेश, शहीद भगत सिंह को किया नमन

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती डी.एम. पब्लिक स्कूल, परीक्षितगढ़ में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। "इंकलाब जिंदाबाद" के उद्घोष के साथ विद्यालय परिवार ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।


इस अवसर पर विद्यार्थियों को भगत सिंह के जीवन, विचारों और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए साहस, राष्ट्रप्रेम और आदर्शों के प्रति समर्पण की प्रेरणा है। विद्यालय के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे महापुरुषों का जीवन आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यबोध की प्रेरणा देता रहेगा।


प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगत सिंह का जीवन हमें देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत विचार और वक्तव्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment