Thursday, September 24, 2026

निजी आवासों और व्यापारियों पर कार्रवाई के विरोध में सौंपा ज्ञापन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुर्जर एवं महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में कहा गया कि कमिश्नरी पार्क स्थित सेंट्रल मार्केट सहित मेरठ के निजी आवासों और व्यापारियों के साथ हो रही असहनीय कार्रवाई के लिए भाजपा सरकार पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार को जल्द से जल्द मेरठ की पीड़ित जनता के लिए सार्थक कदम उठाने चाहिए और पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी शाहिद मंजूर, विधायक हाजी रफीक अंसारी, विधायक अतुल प्रधान, गिरेंद्र प्रधान, डॉ. कय्यूम अली, डॉ. हाजी शकील सैफी, चांद सैफी, गुलजार मलिक सहित समाजवादी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment