Sunday, September 27, 2026

राज्यस्तरीय समूह मराठी लोक नृत्य जत्रा सम्पन्न, वन्दे मातरम के सामूहिक गायन के साथ स्पर्धा की शुरुआत

 
नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। मराठी संस्कृति के प्रचार प्रसार के साथ सामाजिक कार्य करने वाली अग्रणी संस्था मराठी सोशल ग्रूप ट्रस्ट द्वारा आयोजित नृत्य जत्रा का द्वितीय संस्करण का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।

संस्था के सुधीर दांडेकर एवं राजेश शाह ने बताया कि मुख्य अतिथि शहर की ख्याति प्राप्त कथक नृत्यंगना एवं शिक्षाविद ऋषिना नातू की उपस्थिति में कार्यक्रम की शरुआत  दीपप्रज्वलन के साथ हुई तत्पश्चात वंदे मातरम के समूह गान से हुईं। स्पर्धा की निर्णायक डॉ श्रीमती माधुरी देशमुख (मुम्बई), और श्रीमती नीलाक्षी सक्सेना (दिल्ली) से विशेष रूप से कार्यक्रम हेतु पधारे थे। 

स्पर्धा संयोजिका श्रीमती ज्योत्स्ना सोहनी एवं श्रीमती तृप्ति महाजन ने बताया कि इस वर्ष भी सम्पूर्ण प्रदेश से उत्साह वर्धक प्रतिसाद मिला है । बाहर से आने वाले सभी समूह को आने जाने का किराये के अलावा स्पर्धा वाले दिन की सम्पूर्ण व्यवस्था संस्था द्वारा की जाती हैं।

स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार ओजस्वनी ग्रुप भोपाल (कोळी नृत्य) को मिला जिसमे स्मृति चिन्ह के साथ नगद 31,000, द्वितीय पुरस्कार सारस्वत समाज इंदोर (गवळण नृत्य)  को मिला स्मृति चिन्ह के साथ 21,000 नगद, तृतीय पुरस्कार स्वामी समर्थ मठ इंदोर (दिंडी नृत्य) स्मृति चिन्ह के साथ 11,000 नगद पुरस्कार दिए गए।  इसके अलावा 2 प्रोत्साहन पुरस्कार कृपा समूह इंदोर (शेतकरी नृत्य), स्वराली समूह इंदोर (जोगवा नृत्य) को स्मृती चिन्ह के साथ 5000/- का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसोशिएशन ऑफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष श्री योगेश मेहता, झोंन क्रमांक 21 के अध्यक्ष श्री प्रशांत बड़वे, एव वरिष्ठ पत्रकार श्री सुनील जी जोशी विशेष रूप से उपस्थित थे। 

श्रीमती ज्योत्स्ना सोहनी एवं तृप्ति महाजन ने बताया की लोगो को प्यार, प्रतिसाद ने राज्यस्तरीय नृत्य जत्रा को मराठी सोशल ग्रुप ट्र्स्ट का नियमित सालाना आयोजन बनाने के लिये बाध्य कर दिया है। कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन लिखिते ने किया एव्म दर्शन जागीरदार ने आभार प्रदर्शन किया।

No comments:

Post a Comment