नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। रामसहाय इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की एक बैठक आहूत की गई, जिसमें आगामी होने वाले 23 अक्टूबर को शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर एक समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. अरुण मलिक ने की।
मुख्य वक्ता डॉ. उमेश चंद त्यागी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ रहे, जिन्होंने बताया कि संगठन एक होकर चुनाव लड़ेगा और चुनाव के लिए कमर कस ली गई है। बैठक में शिक्षक सीट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी सुशील चौधरी प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ व स्नातक सीट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी डॉक्टर राहुल कुशवाहा भी मौजूद रहे। बैठक एजेंडा यह रहा कि आगामी आने वाले दिनों में क्या रणनीति तय करनी है और कैसे-कैसे बूथ कमेटियां बनाई जानी है? आदि बातों पर विचार विमर्श हुआ। बैठक का संचालन जिला मंत्री अरविंद चौहान ने किया।
बैठक में प्रांतीय मंत्री अरुण पाल अत्रे, मंडलीय मंत्री विजेंद्र ध्यानी, राजेश त्यागी खंदरावली प्रवक्ता केके इंटर कॉलेज, देवेंद्र पवार प्रधानाचार्य, डॉक्टर सुखनंदन त्यागी प्रधानाचार्य, कपिल देव प्रधानाचार्य, निर्दोष त्यागी जिला कोषाध्यक्ष, अनुराग त्यागी महानगर मंत्री, उपेंद्र कुमार संयुक्त मंत्री, राजेश मोहन प्रधानाचार्य, सुनील तोमर,अनुराग त्यागी, अनुराग शर्मा, मुकेश त्यागी, हेम सिंह, कपिल सिह कुराली आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment