रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। जहां लोग जीवन में तरक्की और नौकरी पाने के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, वैष्णो देवी जाकर पूजा-अर्चना करते हैं, वहीं मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र में एक युवक ने नौकरी लगने के बाद अलग ही मिसाल पेश की।
क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर बढला निवासी जॉनी पुत्र कंवरपाल का चयन यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर हुआ। नौकरी लगने की खुशी में युवक ने ऐतिहासिक श्रृंगऋषि आश्रम पर विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया और बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।
भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर युवक को बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान पूरे आश्रम परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर वकील गांवड़ा, डॉ. राहुल सिखेड़ा, क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश बढला, कुलदीप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार रवि गौतम, सुमित प्रजापति सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment