Saturday, September 5, 2026

गुरु के बिन जीवन अधूरा है



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज  में शिक्षक दिवस और कम्युनिटी आउटरीच दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और साथ मिलकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्ण को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरित होने का आह्वान किया,स्वच्छता अभियान वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती नीतू प्रेमी के निर्देशन में डॉ भावना शर्मा ,शाहाना,विनिता के सहयोग से चलाया गया, इस अभियान को बारिश के बावजूद पलक,आरजू,पायल,शिवानी,प्रतिष्ठा और खुशी ने सफल किया,सहयोग विक्रांत,प्रवीण कुमार,रविंदर,योगिंदर आदि का सहयोग रहा

No comments:

Post a Comment