Sunday, September 13, 2026

परीक्षितगढ़ में दिवंगत सुदेशपाल सिंह की तेरहवीं पर शोकसभा, सैकड़ों लोगों ने दी

 

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम खजूरी निवासी सुदेशपाल सिंह की तेरहवीं पर टीपीएस फार्म हाउस पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उन्हें सच्चा समाजसेवी बताया।


शोकसभा में एससी/एसटी आयोग लखनऊ के सदस्य नरेंद्र सिंह खजूरी, पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, बसपा मंडल कोऑर्डिनेटर दिनेश काजीपुर, बसपा जिलाध्यक्ष मोहित जाटव, बसपा गाजियाबाद जिलाध्यक्ष रोहतास कुमार, एससी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सतीश राजवाल, गढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामरतन, बिशनपाल सिंह, पत्रकार जयवीर त्यागी, रवि गौतम, डॉ. राहुल सिखेड़ा, देवीदास गौतम, प्रवेश जाटव, सुरेंद्र रजनीश एडवोकेट, सुखबीर सिंह, सभासद हेम कुमार, विक्की खजूरी, संजय सागर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और सतीश कुमार को पगड़ी बंधाकर परिवार की जिम्मेदारी सौंपी।

No comments:

Post a Comment