Monday, September 28, 2026

पॉक्सो अधिनियम पर जनपद के विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जिला न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा-द्वितीय के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में पॉक्सो अधिनियम, 2012 पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।


अभियान (25 सितंबर से 01 अक्टूबर तक) के प्रथम चरण में आज न्यायिक अधिकारियों ने प्रार्थना सभा के दौरान छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों, बच्चों के प्रति लैंगिक अपराधों से सुरक्षा और उसके कानूनी परिणामों की जानकारी दी।


विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम :

  • राम सहाय इंटर कॉलेज, गढ़ रोड में - दिनेश कुमार दिवाकर, ACMM कोर्ट-02
  • डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, कंकरखेड़ा में - अंकित, सिविल जज (जू.डि.) त्वरित
  • एन.ए.एस. इंटर कॉलेज में - आशुतोष प्रशांत शुक्ला, ACMM कोर्ट-09
  • हावर्ड प्लेस्टिड गर्ल्स इंटर कॉलेज, सिविल लाइन्स में - ज्योति शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट-03
  • आर.जी. इंटर कॉलेज में - कशिश अग्रवाल, सिविल जज (जू.डि.)/FTC


अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल अभिभावकों, विद्यालय प्रशासन या संबंधित प्राधिकरण को देने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment