नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में अभिमन्यु त्यागी को पुनः जिम्मेदारी मिलने पर मंगलवार को बूढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।
इस दौरान अभिमन्यु त्यागी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें दोबारा प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए पद से अधिक बड़ी जिम्मेदारी है। वह पार्टी की विचारधारा, संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसकी संवैधानिक और धर्मनिरपेक्ष सोच है। भारत की खूबसूरती उसकी विविधता में है। कांग्रेस धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर समाज को बांटने के बजाय सभी नागरिकों को समान अधिकार और सम्मान देने की राजनीति में विश्वास करती है।
त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर देश के सामने वैकल्पिक राजनीति रख रहे हैं। कांग्रेस इस विचार को उत्तर प्रदेश के गांव-गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का काम करेगी। मीडिया के माध्यम से पार्टी की बात तथ्यों और तर्कों के साथ मजबूती से रखना तथा जनता की आवाज को पार्टी के मंच तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश के AICC प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, AICC मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आभार जताया।
वहीं पीसीसी सदस्य हेमंत प्रधान ने कहा कि अभिमन्यु त्यागी को पुनः प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए खुशी की बात है। वह पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखते रहे हैं और आगे भी सक्रियता से जिम्मेदारी निभाएंगे।
इस अवसर पर हेमंत प्रधान, शहजाद यूसुफ, मुनींद्र सूद वाल्मीकि, यशपाल चौधरी, महेंद्र शर्मा, इमरान कुरैशी, कामेश रतन, अमित नागर, गोलू भाई, रमन कांत शर्मा, इंतजार, सागर रस्तोगी, रवींद्र सिंह, रवीश, शक्ति सिंह, अलाउद्दीन सलमानी, शाहरुख प्रधान, मुजाहिद आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment