Friday, September 11, 2026

बच्चा पार्क पर सजे बप्पा, गणेश चतुर्थी को लेकर बाजार में रौनक

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गणेश चतुर्थी के आगमन के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बच्चा पार्क के बाहर फुटपाथ पर भगवान गणेश की रंग-बिरंगी आकर्षक मूर्तियां सज गई हैं।


शुक्रवार को बच्चा पार्क की दीवार के किनारे टेबलों पर सजी गणपति बप्पा की मूर्तियां राहगीरों का ध्यान खींच रही थीं। छोटी से लेकर बड़ी आकार की मूर्तियां पॉलीथिन से ढककर बिक्री के लिए रखी गई हैं। मूर्ति विक्रेता ग्राहकों के इंतजार में हैं। विक्रेताओं के अनुसार, इस बार इको फ्रेंडली और कलरफुल मूर्तियों की मांग अधिक है। 250 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक की मूर्तियां बाजार में उपलब्ध हैं। गणेश चतुर्थी नजदीक आते ही बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। शहर के अन्य बाजारों में भी गणेश मूर्तियों की दुकानें सजने लगी हैं। श्रद्धालु अपने घरों में बप्पा की स्थापना की तैयारियों में जुट गए हैं।

No comments:

Post a Comment