Tuesday, September 22, 2026

एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में युवाओं ने किया स्वागत

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मेरठ आगमन पर विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में करीब 4,000 जेन-जेड युवा भगवा टी-शर्ट पहनकर पहुंचे, जिन पर नितिन नबीन की तस्वीर और “नितिन नबीन जिंदाबाद” अंकित था।


ढोल-नगाड़ों के बीच युवाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया और उनकी आरती उतारी। श्री भारद्वाज ने मेरठ की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री से तैयार कराया गया नितिन नबीन का चित्रयुक्त स्मृति-उपहार, क्रिकेट बैट और त्रिशूल भेंट किया। उन्होंने विशेष रूप से नितिन नबीन को मेरठ का बल्ला भेंट करते हुए उनका अभिनंदन किया। साथ ही, 18 फीट लंबी पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। क्रिकेट बैट स्वीकार करते हुए श्री नबीन ने कहा, “इसी बल्ले से उत्तर प्रदेश में 2027 की पारी शुरू करेंगे और चौके-छक्के लगाएंगे।” उनके इस कथन पर उपस्थित युवाओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारे लगाकर समर्थन किया। स्वागत स्थल पर 20-20 फीट के कटआउट और बैनर लगाए गए थे। नितिन नबीन के चित्र और मेरठ आगमन की शुभकामनाओं से सजा हॉट एयर बैलून भी आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के दौरान नितिन नबीन और पंकज चौधरी पर बुलडोजरों से पुष्पवर्षा की गई।

No comments:

Post a Comment