Thursday, September 10, 2026

शहीद मंगल पांडे कॉलेज में राष्ट्रीय एफडीपी का समापन

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता निर्धारण प्रकोष्ठ और न्यूक्लियस ऑफ लर्निंग एंड डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन मंगलवार को हुआ।




"ई-कंटेंट विकास, ऑनलाइन शिक्षा एवं मूल्यांकन तथा वर्चुअल कक्षा प्रबंधन" विषयक एफडीपी के अंतिम सत्र में मुख्य वक्ता अगस्तमुनि मिश्रा, सहायक प्राध्यापक, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर ने Visme, Canva और NotebookLM जैसे टूल्स के उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन टूल्स से बिना डिजाइन अनुभव के प्रभावी प्रेजेंटेशन, इन्फोग्राफिक और विजुअल कंटेंट बनाया जा सकता है। सत्र का शुभारंभ आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. (कैप्टन) लता कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि ई-कंटेंट शिक्षा को अनुभव-केंद्रित और शिक्षार्थी-केंद्रित बनाने का प्रभावी माध्यम है। समापन अवसर पर सह-समन्वयक प्रो. गीता चौधरी ने कहा कि AI टूल ज्ञान को रिप्लेस करने के लिए नहीं, बल्कि प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए हैं। AI को सही निर्देश देना और जानकारी की जांच करना सीखना जरूरी है।

No comments:

Post a Comment